मैं एक कॉल सेंटर में काम करती थी और घर पास होने के कारण अक्सर रात में पैदल ही लौटती थी। कई दिनों से एक लड़का दूर से मेरा पीछा करता था, लेकिन वह कभी पास नहीं आया, इसलिए मैंने शिकायत नहीं की। एक रात तेज़ बारिश हो रही थी और अचानक बिजली चली गई। अँधेरे में मुझे लगा जैसे कोई परछाईं मेरे पास से गुज़री। कुछ ही मिनटों में लाइट वापस आई तो वही लड़का सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा था और उसके दोस्त मुझे डरे हुए नज़रों से देख रहे थे। मुझे पता था उस रात कोई था—कोई जो अब इस दुनिया में नहीं है। पिछले साल दंगे में मेरे प्रेमी की बेरहमी से हत्या हो गई थी। उसने मुस्कुराते हुए मेरे फोन में एक ट्रैकर ऐप डाला था और कहा था, “सेफ रहना।” शायद वह आज भी अपना वादा निभा रहा है।
मैं उन दिनों हॉस्टल में दोस्तों के साथ खूब मस्ती किया करता था। कॉलेज के दिन वैसे भी बड़े मज़ेदार होते हैं। दोस्तों का झुंड हमेशा साथ रहता, न समय की परवाह होती, न किसी रोक-टोक की चिंता। बेफिक्री और हँसी के धुएँ से पूरा कैंपस गूंजता रहता। एक रात, हम सब राजू के कमरे में जमा थे। ओल्ड मंक की आखिरी बूंद तक सब कुछ खत्म हो गया। तभी किसी ने कहा, "अरे, मेरे बेड के नीचे एक बोतल है… लेकिन उसके लिए स्टोर रूम से होकर जाना पड़ेगा, जहाँ खिड़कियों से अजीब आवाजें आती हैं।" किसी जूनियर को भेजने की बात चली। मैं पहले थोड़ा हिचकिचाया, फिर हँसते हुए मान गया। "क्या होगा ज़्यादा से ज़्यादा? कोई आवाज़ तो यही लोग निकालेंगे।" जैसे ही मैं निकला, हमारे ग्रुप का एक सीनियर चुपचाप मेरे पीछे हो लिया और दरवाज़े के पीछे छिप गया। जब मैं स्टोर रूम पहुँचा, तो मुस्कुराते हुए पीछे मुड़ा क्योंकि मुझे लगा कोई आवाज़ जरूर लगाएगा। उन दिनों किसी के पास मोबाइल नहीं था। हॉस्टल में जगह-जगह एक-दो लैंडलाइन फोन लगे थे। लेकिन मुझे स्टोर रूम के अंदर से घंटी की आवाज़ सुनाई दी। अजीब बात यह थी कि वहां कभी फोन र...

Comments
Post a Comment